मिर्ज़ापुर कबड्ड़ी प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल
मिर्जापुर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल आज महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालीय कबड्डी प्रतियोगिता के चौथे दिन सेमीफाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे , कार्यक्रम में पहुंचे ही आयोजको द्वारा भाजपा नेता को पुष्प गुच्छ, मोमेंटो के साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया, हम आपको बता दे कि विंध्याचल मण्डल द्वारा बीते 9 सितंबर से पांच दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमे प्रदेश के 18 मंडल के विद्यालयों के बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया है, कबड्डी प्रतियोगिता के चौथे दिन सेमीफाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता मनोज जायसवाल पहुंचे थे, उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आये छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल कोई भी हो हमेशा खेल की भावना के साथ खेलना चाहिये, खेल जाति-धर्म के बंधन को तोड़ता है, सभी बिना भेदभाव के एक-दूसरे के साथ खेलते है, जिससे खिलाड़ियों में सामाजिक और मानसिक विकास होता है, कबड्ड़ी और कुश्ती प्रतियोगिता भारत के पुराने खेलो में से एक है, इस बार पेरिस में हुए पैरा ओलंपिक में भारत के बेटे बेटियो ने शानदार प्रदर्शन कर 29 मेडल अपने नाम किए है, इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित, राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू,उदय भान, उप प्रधानाचार्य डा•संतोष सिंह, राजवंत सिंह, प्रवीण सिंह राहुल, अशोक कनौजिया, प्रेमचंद, महेंद्र नाथ, ओम प्रकाश, प्रीतम केसरवानी, बाबूराम गुप्ता, रविकर सिंह, संचालन मनोज कुमार नीलम ने किया अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य सहयोगिनी सहयोग में मौजूद रहे ,