मिर्ज़ापुर कछवा भटौली पुल से बॉय बॉय कर गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का मिला शव
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के भटौली पुल से बीते 05 अक्टूबर को अपने परिवार को बॉय बॉय कर पुल से सीधा गंगा नदी में छलांग लगाने वाले युवक का आज गोताखोरों व NDRF टीम ने गंगा के किनारे से शव को बरामद कर लिया , बीते 05 अक्टूबर की शाम युवक आकाश सरोज 18 वर्षीय ने भटौली पुल से सीधा गंगा नदी में छलांग लगा दिया था , जिसकी तलाश शुरू में स्थानीय गोताखोरो से कराई गई बाद में NDRF टीम गंगा नदी में युवक की तलाश करते हुए आज उसके शव को बरामद कर लिया , आकाश सरोज पुत्र कैलाश सरोज चपउर कलां थाना कोतवाली देहात का रहने वाला था , बताया गया कि 5 अक्टूबर की शाम आकाश कूदने गंगा नदी में कूदने से पहले अपने चचेरे भाई रोहित को फोन करके बताया कि आज के बाद उससे कोई भी नहीं मिल पाएगा जिस पर उसके से चेहरे भाई रोहित ने उससे पूछा कि तुम कहां हो तो उसने बताया कि मैं भटौली पुल पर हूं , जब परिवार के लोग भटौली पुल पर पहुंचे तो आकाश वहीं पर बैठा हुआ था , लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो आकाश ने पुल से सीधे गंगा नदी में छलांग लगा दिया था , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया