मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में 10 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र से पुलिस ने 10 किलो अवैध गांजे के साथ आज दो तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री को रोकने का सख्त निर्देश के बाद थाना कछवां पुलिस टीम के उप-निरीक्षक गिरधारी सिंह गश्त पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा , पिट्ठू बैग में दोनो के पास से एक एक किलो के 05-05 पैकेटो में 10 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ , पूछताछ में बताया कि वे लोग उड़ीसा से गांजा खरीद कर लाते है जिसे प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, भदोही, चन्दौली, वाराणसी सहित अऩ्य आसपास के जनपदों में बेचते है , पुलिस ने 1.संगमलाल बिन्द पुत्र जटाशंकर बिन्द निवासी तिलई चौहान थाना विन्ध्याचल व 2.श्यामचर बिन्द पुत्र स्व0 कमला प्रसाद बिन्द निवासी लहंगपुर थाना लालगंज को गिरफ्तार क लिया , पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनो को जेल भेज दिया ,