मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े डीजे वाहन में भिड़े बाइक सवार की मौत
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के बरैनी वैश्य का पूरा तिराहा के पास सड़क के किनारे खड़े डीजे वाहन में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भीड़ गया, गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गयी, मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार राजेन्द्र सरोज पुत्र लालचन्द्र निवासी उपरौठ थाना औराई जनपद भदोही, उम्र करीब-40 वर्ष थाना कछवां क्षेत्र के बरैनी वैश्य का पूरा तिराहे पर खड़े डीजे वाहन में पीछे से टक्कर मार दिया, इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया,