मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में शराब सेल्समैन से हुई छिनैती का पुलिस ने किया खुलासा चार गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के सबेसर गांव के पास बीते दिनों देशी शराब सेल्समैन से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने मारपीट कर बिक्री के 28 हजार रुपये की छिनैती कर फरार हो गए थे , मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कछवा पुलिस व एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से मुखबिरों की मदद से छिनैती करने वाले चारो अभियुक्तों को आज गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21200 रुपये बरामद कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार 25 जुलाई रात 10:00 बजे सबेसर गांव स्थित देसी शराब की दुकान के सेल्समैन भगवान दास अपने घर धनुंपुर जा रहे थे , तभी रास्ते में एक बाइक से चार लड़कों द्वारा सेल्समैन के बाइक को रोककर मारपीट कर 28 हजार रुपया व उसका मोबाइल छीन कर भाग गए थे , जिसके सम्बन्ध में थाने पर लिखित तहरीर दिया था , पुलिस ने भौतिक, इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित कर अभियुक्त 1. अरूण पुत्र नन्दलाल, 2. नरेश पुत्र विजय बहादुर, 3. सागर पुत्र श्रीकृष्ण को गिरफ्तार किया गया व 01 बाल अपचारी को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया , गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट की घटना में स्तेमाल मोटर साइकिल UP 63 AH 2874, मोबाइल फोन व लूट के 21200 रुपये बरामद कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए तीन को जेल भेज दिया ,