मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत की रहने वाली एक युवती ने 31 अक्टूबर को नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपने साथ दुष्कर्म करने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज कराया था , पुलिस ने धारा 376, 506 भादवि व 67 आई.टी. एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए निरीक्षक अपराध-संतोष कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर अभियुक्त संदीप कुमार मौर्या पुत्र विजयी मौर्या निवासी सरावां थाना कछवां को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ,