मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र में बीते दिनों एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवा पर दिनांकः 29 अप्रैल को एक महिला ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध तहरीर देते हुए अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था , जिसके आधार पर थाना कछवा पर मामला दर्ज कर आरोपी की पुलिस तलाश करने लगी , आज निरीक्षक सतेन्द्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ फरार चल रहे आरोपी मनोज कुमार उर्फ करन पुत्र राज बहादुर उर्फ गुड्डू निवासी पिपराही थाना कछवां को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया , जिसके विरुद्ध धारा 294, 504, 506, 376DA भादवि व 5(G)/6 पॉक्सो एक्ट में कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,