मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में नये तरीके से दुकानदार हुआ साइबर ठगी का शिकार
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के मझवां बाजार में एक बिल्डिंग मटेरियल के दुकानदार से नये तरीके से साइबर ठगो ने अपना शिकार बनाकर उसके एकाउंट से पैसा उड़ा दिया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कछवा क्षेत्र के मझवां बाजार के एक बिल्डिंग मटेरियल दुकानदार राजकुमार सिंह को साइबर ठगों ने दस हजार की ठगी कर लिया , दुकानदार के अनुसार उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया जिस पर उसने कहा कि हमें 15 बोरी सीमेंट चाहिए , सीमेंट प्राथमिक विद्यालय मझवां पर भेज दीजिए , उसको कितना पैसा देना है , दुकानदार से पैसे के भुगतान के लिए उसका गूगल पे नंबर मांगा गया , दुकानदार ने अपना आनलाइन पेमेंट नंबर दे दिया , थोड़ी देर बार दुकानदार के मोबाइल पर 175 रुपए का आनलाइन पेमेंट का आया , उसके बाद उसके एकाउंट में एक 63 हजार रुपए का भी आनलाइन पेमेंट का मैसेज आया , उसके कुछ देर बाद ठगों का फोन आया कहा गया कि गलती से 63 हजार रुपए आपको चला गया है, अपना पैसा सीमेंट का जो हो रहा है उसे काट लीजिए और हमारा बाकी पैसा लौटा दीजिए , इस पर दुकानदार ने कहा कि ठीक है और उसने पार्ट पेमेंट के तहत पहली किस्त में 10 हजार रुपए उसने भेजा इसी दौरान उसे शक हुआ कि देखें की पेमेंट कितना आया था , उसने आनलाइन ट्रांजैक्शन के अंदर जाकर देखा तो उसे कोई भी पैसा रिसीव नहीं हुआ था , दुकानदार ने जब वापस उस नम्बर पर फोन किया तो काल रिसीव नहीं हुआ , उसके बाद मोबाइल भी बंद हो गया, दुकानदार ने इस मामले में थाने पर लिखित सूचना दिया पुलिस मामले की जांच में कर रही है , दुकानदार के मुताबिक 420 रुपए बोरी के हिसाब से उसका 15 बोरी का 6300 होता था, ठगों ने 6300 की जगह 63 हजार पेमेंट करने की बात कही और ज्यादा पैसा आ जाने पर कहा कि वापस कर दीजिए और ठगी का शिकार हो गया ,