मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में खेत मे काम कर रहे दम्पत्ति पर कुत्ते का हमला महिला की मौत पति और दो अन्य को कुत्ते ने काटकर किया घायल
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गंगा नदी किनारे उस समय हड़कम्प मच गया, जब खेत में काम कर रही एक महिला को कुत्ते ने नोच नोच कर मौत के घाट उतार दिया, महिला को कुत्ते से बचाने गए पति और दो अन्य लोगो को भी कुत्ते ने काटकर बुरी तरह से घायल कर दिया , घटना को देख नाराज ग्रामीणों ने कुत्ते को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया, मिली जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गंगा नदी के किनारे खेती कर रहे एक किसान दंपती पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया, कुत्ते ने महिला को नोच नोच कर मौके पर ही मार डाला तो वहीं बचाने गए उसके पति को कुत्ते ने कई जगह काट लिया , पास में काम कर रहे दो लोग जब बचाने के लिए गए तो कुत्ते ने उन्हें भी काट कर घायल कर दिया , जिसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आदमखोर कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया , थाना कछवां क्षेत्र के बरैनी बारीपुर गांव के रहने वाले बसंतु बिंद अपने पत्नी दुलेसरा देवी के साथ भटौली गंगा नदी किनारे रेत पर सब्जियों की खेती किया करते है, दोनों खेत पर काम कर रहे थे, इसी दौरान एक कुत्ते ने दुलेसरा पर हमला कर दिया, चेहरे और गर्दन को नोंच कर खा गया, बचाने गए बसंतु को भी दौड़ाकर कुत्ते ने कई जगह काट लिया, पास में काम कर रहे लोग चीख पुकार सुनकर बचाने पह़ुंचे तो कुत्ते ने उन्हें भी काटकर घायल कर दिया, घायल मृतका के पति बसन्तु के साथ शिवलाल और हीरावती का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है ,