मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र के बरैनी गांव के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान एक युवक डूबा गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के बरैनी गांव के पास आज सुबह गंगा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी मे चले जाने से एक युवक गंगा नदी में डूब गया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में डूबे युवक की तलाश कर रही है , बताया गया कि कछवा क्षेत्र के बरैनी गांव के पास आज मंगलवार की सुबह कछवा परेड़ के रहने वाले राजू यादव का 16 वर्षीय एकलौता पुत्र अंशु यादव अपने साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया था , अंशु गंगा स्नान करते हुए गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश कर रही है ,