मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र के कटका के पास ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के ग्राम कटका के पास आज ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी , मृतक की पहचान सतीश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद निवासी ग्राम कलुटपुर थाना औराई जनपद भदोही, उम्र करीब-25 वर्ष के रुप में हुई , सूचना मिलते ही थाना कछवां पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनो को सूचना दी, मौके पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए है, थाना कछवां पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,