मिर्ज़ापुर कछवा के अजय उपाध्याय को रेल सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया
मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र के रहने वाले भाजपा नेता को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के निर्देशन पर अजय उपाध्याय को रेल सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया , जिसका कार्यभार तत्काल प्रभाव लागू किया गया , अजय उपाध्याय नगर पंचायत कछवां के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है , रेल मंत्रालय ने अजय उपाध्याय को यात्रियों की समस्याओं को दूर करने वाली महत्वपूर्ण जेड आर यू सी सी की सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है , रेलवे बोर्ड रेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिकारी संजय मनोचा ने रेलवे महाप्रबंधक प्रयागराज ने अजय उपाध्याय को मेल भेज कर इसकी सूचना दी है , रेलवे बोर्ड का आदेश प्राप्त होते ही रेल प्रशासन के आला अधिकारियों ने अजय उपाध्याय को बधाई दिया , मिर्ज़ापुर के विन्ध्याचल मंडल में अजय उपाध्याय का चयन को लेकर लोगो मे खुशी है , वैसे भी अजय उपाध्याय राष्ट्रीय स्तर के कई सलाहकार समिति, परिषद, निगम, बोर्ड और आयोग में लगातार सदस्य पद पर मनोनीत रह चुके है ,