मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा 69 हजार नगद व आभूषण के साथ एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 69 हजार रुपये नगद व आभूषण के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को माता दिहल मिश्रा निवासी कम्हरियां गड़ौली थाना कछवां के घर में घुसकर ₹ 72000/- नगद व आभूषण चोरी कर लेने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था , जिसके आधार पर थाना कछवां पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त सुरेश पुत्र फौजदार बिन्द निवासी ग्राम करहर गड़ौली थाना कछवां को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर घर में छुपाकर रखा चोरी का 02 तीन तल्ला झुमका 02 पायल एवं ₹ 69000/- नगद बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,