मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र में जाली नोटों का कारोबार करने वाले चार गिरफ्तार दो सौ के 76 हजार जाली नोट बरामद
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र से पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले चार लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200-200 के नोट का 76 हजार जाली नोट बरामद किया, साथ ही 76,000 रूपये मूल्य के जाली नोट 01 प्रिंटर, 02 लैपटाप, 04 मोबाइल फोन, 01 मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर UP 66 AA 8391 नम्बर की बरामद किया , अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम कटका से मोटर साइकिल सवार दो लोगो को 1.मुलायम गौतम पुत्र छेदी लाल गौतम निवासी जोगीवारी थाना औराई जनपद भदोही व 2.दिलीप गौतम पुत्र कैलाश गौतम निवासी जोगीवारी थाना औराई जनपद भदोही को गिरफ्तार किया , जिसके पास से 200-200 रूपये के 30 हजार जाली नोट बरामद हुआ, इन दोनों के निशानदेही पर ग्राम मुंसीलाटपुर ग्राहक सेवा केन्द्र से दो और लोग राहुल प्रताप राणा पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी हरियावां थाना भदोही जनपद भदोही व 2. अवनीश कुमार पुत्र जंगलीराम निवासी कुनवीनपुर थाना औराई जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया , जन सेवा केन्द्र से 01 प्रिंटर, 02 लैपटाप व 46000 रूपये के जाली नोट पुलिस ने बरामद किया, ये लोग ग्राहक सेवा केन्द्र के आड में जाली नोटों को छापकर बाजार में खपा दिया करते थे ,