मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र में एक युवक ने बच्चे का मोबाइल फोन छीनकर उसे पास के कुंए में ढकेल दिया
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र के कमहरिया गडौली धाम में रविवार को एक युवक द्वारा एक बच्चे का मोबाइल छीन कर उसे उसे कुंए में ढकेल दिया गया, कुएं में गिरने के बाद बच्चा मदद के लिए अंदर से लगातार आवाज लगा रहा था, इसी दौरान कुंए के बगल रास्ते से गुजर रहे एक युवक को कुएं से आवाज सुनाई दी, युवक ने कुएं में झांककर देखा तो अंदर एक बच्चा दिखाई दिया, युवक द्वारा स्थानीय ग्रामीण व बच्चे के परिजन को इसकी सूचना दी, ग्रामीणों व परिजन मिलकर रस्सी के सहारे बच्चे को कुएं से बाहर निकाला, गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल इलाज के लिए जलालपुर स्थित एक निजी हड्डी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बच्चे ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया कि रविवार को 11 बजे उसे अपने साथ ले जाकर गडौली गांव के पास उसका मोबाइल लेकर कुएं में धक्का दे दिया और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया, खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नही दी गयी थी ,