मिर्ज़ापुर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चल रहे जांच में 49 ट्रकों को हुआ चालान
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश से अपर - जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी खनिज शिव प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में ज्येष्ठ खान अधिकारी, खान निरीक्षक एवं प्रवर्तन टीम, खनिज विभाग, द्वारा दिनांक 19 जून से चल रहे उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की औचक जाँच की गयी , जाँच के दौरान बिना परिवहन प्रपत्र / ISTP / ओवरलोड खनिजों का परिवहन करने वाले 07 वाहन को थाना करनपुर में, 11वाहनों को थाना- लालगंज में, 03 वाहन को पुलिस थाना अहरौरा, 03 वाहन को थाना चुनार, 07 वाहन को पुलिस चौकी बरकछा 02 वाहन को पुलिस चौकी मण्डी समिति, कुल 33 वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में दिये गया , तथा 06 वाहनों को mCheck App द्वारा खनिज का बिना परिवहन प्रपत्र ISTP ओवरलोड परिवहन करने पर ऑनलाइन चालान किया गया , कुल 49 वाहनों को बिना परिवहन प्रपत्र ISTP ओवरलोड के जुर्म में पकड़ा गया ,उपरोक्त वाहनों पर नियमानुसार देय खनिज की रायल्टी, खनिमुख मूल्य एवं आरोपित शास्ति की वसूली के अतिरिक्त उपखनिजों का ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले खनन पट्टाधारकों से भी प्रति वाहन रु0 25 हजार की वसूली की कार्यवाही की जा रही है , उपरोक्त वाहनों से खनन विभाग, वाणिज्यकर विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा लगभग 48.50 लाख के राजस्व क्षतिपूर्ति जुर्माना की वसूली की जायेगी ,