मिर्ज़ापुर एस.एन. पब्लिक स्कूल में साइबर जागरुकता को लेकर छात्र छात्राओं को बताया सावधानियां
मिर्ज़ापुर के एस.एन. पब्लिक स्कूल मुसफ्फरगंज ब्रांच पर आज साइबर पुलिस द्वारा छात्र छात्राओं को साइबर जागरुकता को जागरुक कार्यक्रम किया गया , मिशन शक्ति फेज 4.0 जागरूकता अभियान के क्रम आज कई स्कूल व कॉलेजों में छात्र छात्राओं को साइबर अपराधों के बारें जानकारी देते हुए सावधानियों के बारें में जागरुक बताया गया , जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा एस.एन. पब्लिक स्कूल मुसफ्फरगंज ब्रान्च पर स्कूली छात्र व छात्राओं को व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम टेलीग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सुरक्षा एवं सावधानी से उपयोग, 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन आदि के बारे में जानकारी साझा की गई तथा फाइनेंशियल फ़्रॉड से बचाव तथा फाइनेंशियल फ़्रॉड हो जाने पर 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी साझा की गई , उपरोक्त के अतिरिक्त इंटरनेट यूज़ करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्या गलती हमें नहीं करना चाहिए अगर भूलवश गलती हो भी जाती है तो क्या करना है, कैसे बचें आदि के बारे में जानकारी साझा की गयी ,