मिर्ज़ापुर एस०एन० पब्लिक स्कूल में छोटे छोटे बच्चों द्वारा शानदार डांडिया नृत्य किया गया प्रस्तुत
मिर्ज़ापुर एस०एन० पब्लिक स्कूल में आज डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमे छोटे छोटे बच्चों ने नवरात्र के पवित्र माह में शानदार डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, विद्यालय की डॉयरेक्टर संध्या सिंह ने जगत जननी माँ जगदम्बा के आगे दीप प्रज्जवलित करते हुए डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ कराया, जिसमे विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षक तथा विद्यालय की डॉयरेक्टर संध्या सिंह ने स्वंयम भाग लेकर इस पारम्परिक उत्सव की शुरुआत की, बताया गया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर के गणमान्य नागरिकों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, बच्चो द्वारा शानदार डांडिया नृत्य को देखकर लोगों का तन एवं मन आनंदमय हो गया, इस मनमोहक कार्यक्रम को देखकर विद्यालय के डॉयरेक्टर डा० राजेश सिंह ने बच्चो के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए, इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना भी की, इस मौके पर विद्यालय के डॉयरेक्टर डा० राजेश सिंह अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि मानव जीवन में, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक-नृत्य का बहुत महत्व होता है, इससे जीवन को नई दिशा मिलती है, और प्रत्येक मानव के अन्तःमन में मानवीय गुणों का समावेश होता है, इस तरह के कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थाओं में प्रायः होने चाहिए, ताकि समाज को नई दिशा मिल सके, मानव जीवन साहित्य, संगीत और कला से सुसज्जित होना चाहिए, मानव जीवन में ऐसे लोक नृत्यों का अत्यधिक महत्व है, तथा इससे हमारे नीरस जीवन में सरसता, उल्लास, उत्साह, एवं आनंद की वृद्धि होती है ,