मिर्ज़ापुर एक प्राइवेट स्कूल के बाथरूम में कैमरा लगे होने की शिकायत जांच में सही पाया गया
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने एक प्राइवेट स्कूल के बाथरूम में कैमरा लगे होने की मिली शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए , उपजिलाधिकारी सदर एवं उप पुलिस अधीक्षक सिटी के द्वारा जांच कराया गया , टीम के जांचोपरांत पाया गया कि प्राइवेट स्कूल के बाथरूम में कैमरा लगा हुआ पाया गया , परन्तु आपत्तिजनक स्थान पर नहीं था , फिर भी उक्त कैमरा को स्कूल प्रबंधन द्वारा हटवा कर जांच टीम को अवगत करा दिया गया , जांच टीम द्वारा स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि दोबारा इसकी पुनरावृत्ति न हो ,