मिर्ज़ापुर एक्सिस बैंक के बाहर कैश वैन लूटने वाले लुटरों ने दो अन्य को भी मेरी गोली
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के बाहर कैश वैन लूटने वाले हौसला बुलन्द बदमाशो को भागते समय जिसने भी रोकने की कोशिश किया , उन पर भी लुटेरों ने गोलियों की बौछार कर दिया , एक व्यक्ति द्वारा लूटकर भाग रहे लुटरों को रोकने के लिए अपनी मोटरसाइकिल उनके आगे लगाकर रोकने की कोशिश किया , तो लुटेरों ने उसके पैर में गोली मार दिया , बताया गया कि एक व्यक्ति उनके आगे आगे जा रहा था तो उसको पीछे कमर में लुटेरों ने गोली मार दिया , घायल दोनो को इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरो द्वारा दोनो का इलाज किया जा रहा है ,