मिर्ज़ापुर उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्ट ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मड़िहान विधायक
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के दीप नगर के सामुदायिक बहुउद्देशीय भवन में जिला प्रशासन के तत्वाधान मे उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्ट ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 समिट 2023 के अंतर्गत औद्योगिक विकास परियोजना के उपलक्ष मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया , इस कार्यक्रम में लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे लाइव प्रसारण ग्राउंड सेरेमनी को देखा , उसके बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने संबोधन मे कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश मे बड़ी संख्या मे इन्वेस्टर्स निवेश कर रहे है, प्रदेश में बड़े-बड़े उद्योग तो लग ही रहे है साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के युवाओं एवं नौजवानों के लिए बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी प्रदान हो रहे है, इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मड़िहान एवं तहसीलदार मड़िहान, खंड विकास अधिकारी पटेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, पंचायत सदस्य, सहित तमाम लोग मौजूद रहे , इस कार्यक्रम के बाद विधायक जी शादी व तिलकोत्सव सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगे रवाना हो गए ,