मिर्ज़ापुर उच्च न्यायाधीश जनपद न्यायाधीश जिलाधिकारी व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर हाईकोर्ट के प्रशासनिक उच्च न्यायाधीश शेखर कुमार यादव , जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया , इस दौरान जिला कारागार के बैरक, भोजनालय, जिला जेल परिसर व अस्पताल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया , निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बात जिला कारागार के अन्दर प्रकाश में नहीं आयी ,