मिर्ज़ापुर आम आदमी प्रत्याशी ने भाजपा पर हेरफेर का आरोप लगाते हुए नजरबंद की मांग किया
मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी से चुनाव लड़े सुनील कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी पर मतगणना के दौरान मतों में हेरफेर का बड़ा आरोप लगाते हुए , भाजपा नेताओं को नजर बंद करने की मांग किया है , भाजपा के विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह एवं नगर विधायक सहित सभी सम्मानित सदस्यों को मतगणना स्थल से दूर रखने एवं मतगणना स्थल पर आने से रोकने एवं मतगणना निष्पक्ष ढंग से सम्पादित करने के दृष्टिगत नजरबद्ध करने के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया , चुनाव लड़ चुके सभी पार्टी के प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदान के बाद गुणा गणित लगाकर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है , तो वही आम आदमी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में प्रत्याशी रहे सुनील कुमार पांडेय ने भाजपा नेताओं पर मत पत्रों को बदलने कि आशंका जताते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है , उन्होंने आरोप लगाया कि 13 मई को राजकीय इण्टर कालेज महुवरिया में मतगणना के दौरान भाजपा विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, नगर विधायक पं० रत्नाकर मिश्रा तथा भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को मतगणना स्थल पर कदापि न आने दिया जाय , अन्यथा मतगणना प्रभावित करने के लिए वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सकते हैं , इन लोगो को मतगणना स्थल पर रहने से निष्पक्ष मतगणना होना सम्भव नहीं हैं , इसलिए इन सभी सम्मानित जन प्रतिनिधियों को मतगणना स्थल पर प्रवेश निषेध किया जाना अत्यन्त आवश्यक है , आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुरोध किया की मतगणना सम्पन्न होने तक भाजपा नेताओं को नजरबन्द करने का आदेश जारी करे ,