मिर्ज़ापुर आज छुट्टी के बाद खुले बैंकों में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की चेकिंग किया
मिर्ज़ापुर आज छुट्टी के कई दिनों बाद खुले बैंकों में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन ने नगर क्षेत्र में स्थित विभिन्न बैंको में जाकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम का निरीक्षण करते हुए एटीएम, बैंक व बैंक परिसर तथा कैश वेन आदि की सूरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चेकिंग किया , बैंक कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, उसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर ड्यूटी प्वाइंटो पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों की भी चेकिंग कर सीसीटीवी कैमरा आदि का निरीक्षण करते हुए प्रमुख मार्गों, चौराहो, बाजारों आदि पर बैरियर लगाकर प्रभावी रूप से संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही करने का पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया ,