मिर्ज़ापुर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओ में जान फूंकने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
मिर्ज़ापुर सपा के जिला पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम पटेल के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया , समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम पटेल ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ में जान फूंकते हुए कहा कि मिर्ज़ापुर सेक्टर से लेकर बूथ स्तर तक करूॅगा मैं भ्रमण करूँगा , पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर पहुॅचकर प्रदेश अध्यक्ष ने डा0 राम मनोहर लोहिया का आदमकद प्रतिमा का माल्र्यापण कर नमन किया, प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व नेताओ की समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमे प्रदेश की जिम्मेदारी दी है कि प्रदेश में गठबंधन की सभी 80 सीटे जीताने का लक्ष्य दिया है, उन्होने कहा कि प्रदेश के अलावा मिर्ज़ापुर जनपद की अलग से जिम्मेदारी दी है मेरा कर्तव्य है कि सेक्टर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता के बीच जाकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे और जनपद की लोकसभा सीट जीताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की झोली में डालने का काम किया जायेगा , उन्होने लगे हाथ भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि प्रदेश में आये दिन हत्या, बलात्कार, अल्पसंख्यको के साथ ज्यादती हो रही है, ऐसी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए जनता तैयार बैठी है , बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने किया, बैठक में कैलाश चौरसिया, शिवशंकर ंसिह यादव, जगतम्बा सिंह पटेल, परवेज खान, आशीष यादव, अशोक यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, कीर्ति कोल, सुरेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, आदर्श यादव, गिरधारी पटेल, कल्याण यादव, सुनील सिंह पटेल, के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे ,