मिर्ज़ापुर आगामी गंगा दशहरा उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा होंगे अन्य कार्यक्रम
मिर्ज़ापुर आगामी 30 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर स्थानीय पक्का घाट पहुच जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने घाटों का निरीक्षण किया , जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि आगामी 30 मई को गंगा दशहरा पर मिर्ज़ापुर पक्का घाट पर गंगा दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा , जिसमें गंगा आरती सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही मां गंगा एवं भगवान शिव की महिमा मंडन करने के लिए एक नृत्य नाटिकाए होंगी , साथ ही साथ भजन गायन भी किया जाएगा , जो सायं 07:00 बजे से गंगा आरती के पश्चात कलाकार मनीष शर्मा के द्वारा कथक नृत्य, लोकगायिका ऊषा गुप्ता एव अमित दूबे के गंगा शिव भजन तथा गंगा अवतरण पर आधारित नृत्य नाटिका अमित के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा , जिलाधिकारी ने कहा कि खाने के लिए चाट, आइसक्रीम बच्चों एवं बड़ों के लिए कुछ दुकानें भी रहेंगी , उन्होंने कहा कि एक उत्सव जैसा कार्यक्रम करने का प्रयास कर रहे हैं , उन्होने कहा कि पक्का घाट एक बहुत ही सुंदर जगह है जो मिर्ज़ापुर की सबसे सुंदर जगहों में से एक है, पक्का घाट की भव्य सजावट करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। ,