मिर्ज़ापुर आकाशीय बिजली से कैसे बचा जा सकता है बरसात में क्या करना चाहिए
मिर्ज़ापुर बरसात के दौरान आकाशीय बिजली से कैसे बचा जा सकता है , इसके लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर मिर्ज़ापुर के सिनेमा घर में पिक्चर शुरू होने से पहले 55 सेकंड का एक वीडियो चलकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है , आकाशीय बिजली के दौरान क्या करें एवं क्या ना करें 55 सेकंड के इस वीडियो से जागरूकता चलाया जा रहा है , बारिश के दौरान किसी पेड़ के नीचे कभी न जाये , क्यों कि पेडों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अधिक होती है , बिजली एवं टेलीफोन के खम्बों के नीचे बिल्कुल शरण ना लें , क्योंकि यह खम्बे आकाशीय विद्युत को अपनी ओर आकर्षित करते हैं , तालाब एवं जलाशयों से दूरी बना कर रखें , यदि आप पैदल जा रहे हों तो धातु कि डंडी वाले छाते का प्रयोग बिल्कुल ना करें , घर हो या दुकान में-कहीं भी दीवार के सहारे टेक लगाकर ना खड़े हों , वज्रपात के दौरान खिड़की, दरवाजे, टिन कि छत, बरामदे एवं छत से दूरी बनाकर रखें , घर में बिजली उपकरणों जैसे स्विच, तार, टेलीफोन को उपयोग करने से बचें , यदि बाहर हैं तो खुली छत वाले वाहन जैसे बाइक इत्यादि कि सवारी ना करें , बचने के लिए किसी पक्के मकान कि शरण में जाएँ एवं खिड़की दीवार से दूरी बनाकर रहें , सफर के दौरान वाहन में शीशे चढ़ाकर बैठें , यदि आप जंगल में है हो तो बौने एवं घने पेडों कि शरण में चले जाएँ , यदि बरसात के मौसम में आपके सर के बाल खड़े हो रहे हों , त्वचा में झुनझुनी हो तो आपके इर्द गिर्द आकाशीय बिजली के गिरने कि ज्यादा संभावना है , ऐसे में खुले खेत में जाएँ दोनों पैरों को आपस में सटाकर दोनों हाथों से कानों को बंद कर सर को जमीन कि तरफ झुका कर उकड़ु मुद्रा में बैठे जाएँ , आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जनहित में जारी ,