मिर्ज़ापुर अहरौरा में बाइक सवार को कार ने मारा टक्कर बीएचयू के छात्र की मौत छात्रा घायल
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बाइक सवार छात्र छात्रा को कार ने टक्कर मार दिया , इस दुर्घटना में बीएचयू के छात्र की मौके पर मौत हो गयी , वही मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी बीएचयू की छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार विशाल यादव उम्र करीब 22 वर्ष मऊ का रहने वाला अपने महिला साथी जम्मू की रहने वाली साइना उम्र 20 के साथ एक्वा जंगल घूमने जा रहा था , अहरौरा छातो गांव के पास जैसे ही डिवाइडर को क्रॉस किया तभी सोनभद्र की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर हो गयी , स्थानीय लोगो द्वारा दोनो को इलाज के लिए भेजा गया , दोनो की हालत को गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया , इलाज के लिए ट्रामा सेंटर जाते समय विशाल यादव की मौत हो गयी , वही घायल युवती का इलाज किया जा रहा है ,