मिर्ज़ापुर अहरौरा में तीसवें राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट दिखाया
मिर्ज़ापुर अहरौरा के आर्य शिशु मंदिर के बच्चों ने तीसवें राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में अपने हुनर से इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट बनाकर पेश किया , आयोजित तीसवें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के मुख्य विषय स्वास्थ्य एवम खुशहाली के संदर्भ में आर्य शिशु मंदिर के जूनियर वर्ग बच्चों के ग्रुप ने प्रोजेक्ट के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर बनाये गए अपने यंत्र को चलाकर पेश कर आंकड़े प्रस्तुत किये , जैसे गोशाला में पशुओं को मच्छरों से बचाने के यंत्र , टमाटर बोने की मशीन , खेती के लिए गढ्ढा खोदने की मशीन , फसलों के बीज मिलाने की मशीन , अमरूद , आम जैसे फलों को तोड़ने की मशीन पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये , बच्चों द्वारा पेश किये गए प्रोजेक्ट में से 10 प्रोजेक्ट जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित किये गए , प्रोजेक्ट का मूल्यांकन सत्य नारायण प्रसाद पूर्व विज्ञान अध्यापक और भी कई अध्यापक द्वारा किया गया , बच्चो को प्रोजेक्ट में और गुडवत्ता लाने के लिए मौजूद अध्यापकों ने ट्रिप्स भी दिए ,