मिर्ज़ापुर अहरौरा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट मामले में फरार तीन को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए गैंगेस्टर एक्ट मामले में तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा पर धारा 3 (1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम मामले में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, पुलिस टीम के साथ पहुंचकर वांछित अभियुक्त 1. पिन्टू पासवान पुत्र लक्ष्मण पासवान निवासी चौधरना थाना अधौरा जनपद भभूआ बिहार, 2 रतन कुमार सोनी पुत्र बृजमोहन सेठ निवासी मधुपुर थाना राबर्टगंज जनपद सोनभद्र व 3. हिमांशु केशरी पुत्र संतोष केशरी निवासी मधुपुर थाना राबर्टगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया, सभी पर कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए तीनो आरोपियों को जेल भेजा ,