मिर्ज़ापुर अहरौरा पालिका चुनाव के आखिरी दिन मड़िहान विधायक ने दिखाया पार्टी का दम
मिर्ज़ापुर अहरौरा नगर पालिका चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने हजारों समर्थकों के साथ आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा निकाय चुनाव में जुलूस का मोर्चा संभाल विपक्षिय पार्टियों को अपनी पार्टी और प्रत्याशी का दम दिखाया , अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश केसरी के लिए वोट मांगा , अहरौरा नगर के विभिन्न मोहल्लो में हजारों समर्थकों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश केशरी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आपके नगर का विकास हमारी प्राथमिकता है , उसके थोड़ी देर बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी अपने लावलश्कर के साथ पहुचकर क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका के चुनाव में कमल निशान के चुनाव चिन्ह पर आप सभी को मोहर लगाना है , अपने नगर का विकास कराना है , जिससे डबल इंजन की सरकार मोदी जी और योगी जी के हाथ और मजबूत हो , ट्रिपल इंजन की सरकार बन सके ,