मिर्ज़ापुर अहरौरा पहुचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मड़िहान विधायक ने किया जोरदार स्वागत
मिर्ज़ापुर अहरौरा निकाय चुनाव प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने जोरदार स्वागत किया , आज अहरौरा नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर अहरौरा मे चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुचे थे , हेलीपैड पर उनके हेलीकॉप्टर से उतरते ही पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ जोरदार स्वागत करते हुए बुके भेंट किया , उसके बाद उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश केसरी के चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए , उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था बेहतर एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे लोगों को अवगत कराया , उन्होंने मौजूद जनसमूह से आह्वान किया कि अधिक से अधिक वोट देकर ओमप्रकाश केसरी को आप सभी लोग विजयी बनाएं , जिससे आपके नगर का विकास हो सके , अहरौरा नगर पालिका को एक मॉडल नगर पालिका बनाया जा सके , इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ,