मिर्ज़ापुर अहरौरा दुर्गा जी मंदिर पर टिफिन बैठक में भाग लेने पहुचे मड़िहान विधायक
मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के दुर्गा जी मंदिर पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित टिफिन बैठक भाजपा अहरौरा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया था , कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल कार्यक्रम में पहुचकर , भाजपा अहरौरा मंडल कार्यकर्ताओं के साथ "टिफिन बैठक" कर विधायक जी ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन भोजन किया , इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र अग्रहरी, अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, विनोद सिंह, कृष्णा तिवारी, जय किशन जायसवाल, श्वेता, रमेश बहेलिया, सुरेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे ,