मिर्ज़ापुर अहरौरा चुनार के मतदाताओं में उत्साह, मिर्ज़ापुर नगर व कछवा पंचायत में गतिधीमी
मिर्ज़ापुर निकाय चुनाव को लेकर जनपद के अहरौरा नगर पालिका परिषद और चुनार नगर पालिका परिषद के मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई पड़ रहा है , तो मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद व कछवा नगर पंचायत में मतदाता धीमी गति से मतदान उत्सव में भाग ले रहे है , अहरौरा नगर पालिका परिषद और चुनार नगर पालिका परिषद में बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाताओ में उत्साह देखने को मिल रहा है , सुबह से ही इन जगहों पर मतदाताओ की लम्बी लम्बी कतार लगी दिखाई पड़ रही है , अहरौरा नगर पालिका परिषद , और चुनार नगर पालिका परिषद में 01 बजे तक रिकार्ड मतदान देखने को मिला , जहा जनपद में टोटल 01 बजे तक 30.63% मतदान हुआ , जब कि सिलसिले वार देखे तो नगर पालिका परिषद मीरजापुर 27.78% , नगर पालिका परिषद चुनार 41.93% , नगर पालिका परिषद अहरौरा 42.82% , नगर पंचायत कछवा 28.67% , सम्पन्न हुआ ,