मिर्ज़ापुर अहरौरा घाटी पर स्कॉर्पियो गाड़ी का अगला टायर फटने से गाड़ी पलटी एक घायल
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के अहरौरा घाटी पर तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी का अगला टायर फट जाने से गाड़ी पलट गयी, जिसका ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए अहरौरा सामुदायिक केंद्र भेजा, जहा उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया , मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही थी कि अहरौरा घाटी में उसका अगला टायर फटने से गाड़ी नियंत्रित होकर पलट गयी , दुर्घटना में उसका चालक पीयूष जो जौनपुर का रहने वाला था गंभीर रूप से घायल हो गया ,