मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र से STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने 45 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र से STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने 45 लाख रुपये मूल्य के गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया, साथ हीअवैध गांजा तस्करी में इस्तेमाल होने वाले एक डीसीएम ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया , मुखबीर से मिली सूचना के आधार अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक में कच्चे नारियल के पीछे छिपाकर रखा हुआ 152 किलोग्राम अवैध गांजा पुलिस ने बरामद किया , ट्रक पर सवार 02 व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया, जिसमे 1. राम सिंह पुत्र छेदी लाल सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ व 2. धर्मवीर सिंह पुत्र हरेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम बरी पोस्ट किच्छा थाना फुलवट्टा जनपद उधमपुर, उत्तराखण्ड दोनो को गिरफ्तार कर लिया, पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे उड़ीसा प्रान्त के रायगढ़ा से डीसीएम ट्रक में कच्चे नारियल के पीछे छिपाकर गांजा लादकर कानपुर ले जा रहे थे, थाना अहरौरा पर धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए दोनो गांजा तस्करो को जेल भेज दिया, साथ ही डीसीएम ट्रक UK04CC-0626 को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया ,