मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र से पुलिस ने पंजाब के दो बड़े तस्करो को 10 लाख के गांजा के साथ किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा के टोल प्लाजा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पंजाब के दो बड़े तस्करो को इनोवा गाड़ी में छुपाकर ले जा रहे 10 लाख रुपये मूल्य के गांजा के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार दोनो गांजा तस्कर अन्तर्राज्यीय शातिर गांजा तस्कर है, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस ने मुखबीर से मिली सूचना के आधार थाना अहरौरा क्षेत्र के एक्वा जंगल वाटर पार्क मोड़ के पास से इनोवा कार को रोककर तलाशी के दौरान पुलिस को ये सफलता हाथ लगी , पुलिस ने गाड़ी में सवार 1.दीपक कुमार पुत्र स्व0सुरेन्द्र कुमार निवासी मकान नं0-21/4 राजीव गांधी कॉलोनी थाना फोकल प्वाइंट लुधियाना पंजाब व 2.सोविंग कुमार आहूजा पुत्र जयदेव आहूजा निवासी मकान नं0-बी/33/374 न्यू जनकपुरी थाना सलेम टबरी लुधियाना पंजाब गिरफ्तार तस्करो ने इनोवा कार के चारों गेट में लगे फाइवर के अन्दर एवं कार में बनवाई गई पांच विशेष कैविटी में अवैध गांजा छुपाकर 46 पैकेटों में कुल 30 किग्रा अवैध गांजा इनकी गाड़ी से बरामद हुआ , जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी गयी , पुलिस ने धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा, गांजा तस्करी में इस्तेमाल इनोवा कार संख्याः PB10DC 2222 को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया,