मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा पर 26 जुलाई को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्त के खिलाफ लिखित तहरीर दिया था , पुलिस ने धारा 363, 366, 376, 120बी भादवि व ¾ व 16/17 पॉक्सो एक्टभादवि पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही थी , आज उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त रिंकु पुत्र पप्पू निवासी गदहिया टोला महुवरिया थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए किशोर न्याय बोर्ड भेजा ,