मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में दूध से भरा टैंकर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा सड़क पर बह रहे दूध को ले जाने की मची होड़
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर एक दूध से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा सड़क पर पलट गया , जिससे टैंकर में भरा दूध सड़क पर बहने लगा, ग्रामीणों द्वारा सड़क पर बा रहे दूध को देखा तो अपने अपने घरों से बाल्टी, गैलन व बोतल सहित अन्य सामान ले जाकर सड़क पर बह रहे दूध को भरने की होड़ मच गई , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहा से ग्रामीणों को दूध ले जाने से रोका, उसके बाद सड़क से टैंकर को हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया , बताया गया कि टैंकर दूध लेकर सोनभद्र से वाराणसी जा रहा था कि अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, उसमे भरा दूध सड़को पर बहने लगा , टैंकर से ग्रामीणों द्वारा दूध भरकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ,