मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में गैंगेस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र से पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-64/2024 धारा 3 (1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त नखडू बनवासी पुत्र स्व0 फजिहत बनवासी निवासी ग्राम तकिया थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेजा ,