मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में गिट्टी लदा ट्रक अनियन्त्रित होकर खाई में पलटा ट्रक में लगी भीषण आग
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी पर सोनभद्र की तरफ से गिट्टी लाद कर आ रहा ट्रक अनियन्त्रित होकर खाई में पलट गया, ट्रक के खाई में पलटते ही ट्रक में भीषण आग लग गयी, जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP64T- 8575 हनुमान पहाड़ी पर सोनभद्र की तरफ से गिट्टी लादकर आ रहा था, पहाड़ी पर ही अनियन्त्रित हो गया, जिससे असन्तुलित होकर ट्रक पलट गया, और सड़क के बगल के खाई मे चली गयी, जिससे ट्रक में आग लग गयी , सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल वाहन चालक राजनाथ पुत्र इन्द्रदेव निवासी ग्राम मरवतिया थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली को इलाज के लिए अहरौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया, फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक में लगी आग को बुझाया गया,