मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के सोनपुर घाटी के पास युवक की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के सोनपुर घाटी के पास हुते युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को थाना अहरौरा क्षेत्र के ग्राम सोनपुर घाटी हनुमान मन्दिर के पास विकास पुत्र अमरेश चन्द्र का शव होने की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व फॉरेंसिक टीम , डॉग स्क्वाड टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया था , मृतक के पिता अमरेश चन्द्र के तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर धारा 302 भादवि व 3(2)(v) SC/ST ACT. पंजीकृत कर एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था , आज पुलिस ने दूसरे अभियुक्त निरहू उर्फ रामजी पुत्र पंचम निवासी बैरवन (बसन्त पट्टी ) थाना रोहनिया जनपद वाराणासी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,