मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के शक्तिनगर वाराणसी मार्ग पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से हाइवा ने मारी टक्कर चालक घायल
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के बाराड़ी कुदारन के पास शक्तिनगर वाराणसी मार्ग पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दिया, दुर्घटना में हाइवा चालक बुरी तरह से घायल हो गया , ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया , डॉक्टरों ने चालक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया , ट्रक में हाइवा के टकराते ही हाइवा के परखच्चे उड़ गए , बताया गया कि सोनभद्र से वाराणसी जाते समय आगे जा रही ट्रक में पीछे से हाइवा घुस गया, जिसमें हाइवा चालक वासुदेव मिश्रा जो थाना चोपन का रहने वाला बुरी तरह से घायल हो गया , दोनों गाड़ी सोनभद्र से गिट्टी लादकर वाराणसी की ओर जा रही थी , जैसे ही बाराडीह कुदारन के पास पहुंची कि आगे जा रही ट्रक में पीछे से हाइवा जा घुसी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सड़क से गाड़ी को किनारे कराया कि आवागमन बाधित न होने पाए, उसके बाद पुलिस आगे की अपनी कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,