मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के घासीपुर गांव के पास कुएं में एक अज्ञात युवक का मिला शव पहचान नही हो सकी
मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के घासीपुर गांव के पास कुएं में एक अज्ञात युवक का मिला शव पहचान नही हो सकी
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के घासीपुर गांव के पास स्थित एक कुएं में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से शव को कुएं के बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर आस पास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का पुलिस प्रयास करती रही, ख़बर लिखे जाने तक मृत्यक कि पहचान नहीं हो सकी थी , मिली जानकारी के अनुसार घासीपुर गांव के रज्जू नामक व्यक्ति कुएं के पास घास काटने के लिए गए हुए थे, उन्हें दुर्गंध आयी तो कुएं में झांक कर देखा तो एक शव दिखाई पड़ा , इसकी जानकारी रज्जु ने ग्रामीणों को दिया, ग्रामीणों ने शव होने की सूचना पुलिस को दिया, थाना अहरौरा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया , तब तक मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल करती रही , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई को पूरा करते हुए आस पास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास करती रही ,