मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के घाटमपुर के पास सड़क किनारे खड़ी टेलर में पीछे से जा भिड़े दो बाइक सवार बुरी तरह घायल
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के घाटमपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी टेलर में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार दो युवक पीछे से टेलर में जाकर भीड़ गए, जिसमे दोनो बुरी तरह से घायल हो गए , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने दोनों घायलों को अहरौरा सीएससी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया , घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार अहरौरा क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग घाटमपुर पेट्रोल पंप के पास की है, बाइक सवार गोलू सिंह पुत्र सागर सिंह उम्र 24 वर्ष व गोविंद कुमार दुबे पुत्र सुरेंद्र कुमार दुबे उम्र 27 वर्ष निवासी अस्सी घाट वाराणसी दोनो युवक अहरौरा स्थित एक्वा जंगल वाटर पार्क में झूला लगाने के संबंध में जा रहे थे कि घाटमपुर पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रेलर में पीछे से जाकर टकरा गए,