मिर्ज़ापुर अहरौरा के हनुमान घाटी के पास अनियंत्रित होकर हाइवा ट्रक पलटा ड्राइवर खलासी घायल
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास आज अनियंत्रित होकर राखड लदा एक हाइवा ट्रक सड़क पर पलट गया , जिसके ड्राइवर और खलासी दोनो घायल हो गए , सूचना मिलने पर मौके पर पहूंची पुलिस ने ड्राईवर व खलासी को इलाज के लिए सीएचसी अहरौरा भिजवाया , जहां डॉक्टरों ने खलासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र अज्ञात उम्र 25 वर्ष की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया , वही ड्राइवर को मामूली चोट का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया , पुलिस द्वारा क्रेन के मदद से हाईवा को सड़क के किनारे करवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया गया ,