मिर्ज़ापुर अपर जिला जज ने सखी वन स्टॉप सेन्टर का किया औचक निरीक्षण
मिर्ज़ापुर मा० उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के कार्ययोजना के तहत आज जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल के आदेशानुसार विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर जिला जज लाल बाबू यादव ने क्षयरोग अस्पताल प्रागंण में स्थित वनस्टॉप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान सेन्टर में सभी स्टाप मौजूद रही , बताया गया कि वन स्टॉप सेन्टर में कुल 8 सीसी कैमरे सही हालत में पाये गये , सेन्टर में कोई भी प्रवासित महिला नहीं पाई गई , सेन्टर में प्रवासित महिलाओं के लिए दो चौकी , विस्तर , कम्बल व खाने के बर्तन व्यवस्था है , किन्तु पर्याप्त नहीं है , सेन्टर में पंजिकाओं एवं पत्रावलियों का भी निरीक्षण किया गया , केन्द्र प्रबन्धक पूजा मौर्या द्वारा अवगत कराया गया कि सेन्टर में कुल 11 महिलाओं बालिकाओं को नियमानुसार महिला सेल्टर होम मड़िहान एवं बालिका सेल्टरहोम सोनभद्र में प्रवासित कराया गया है , उन्होने यह भी बताया वेतन मानदेय एक वर्ष से नहीं मिल रहा है , केन्द्र प्रबन्धक को निर्देशित किया की वेतन मानदेय बावत जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी को अविलम्ब पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें ,