मिर्ज़ापुर अपर जिला जज ने दिव्यांगजन के लिए जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनमोल पाल के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज दिव्यांगजन के हितार्थ जागरूकता शिविर कार्यक्रम किया गया , अपर जिला जज लाल बाबू यादव ने शिविर का शुभारम्भ करते हुए शहरी, ग्रामीण दिव्यांग जनसमुदाय को सम्बोधित कर बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय के माध्यम से प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन को किसी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जायेगा , यदि किसी पात्र दिव्यांग को विभाग द्वारा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो उसके सम्बन्ध में संबंन्धित विभाग को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके अपनी समस्या बता सकते है और निदान प्राप्त कर सकते है , उन्होने यह भी बताया कि यदि किसी दिव्यांग महिला, पुरुष का मुकदमा न्यायालय में लम्बित है और अधिवक्ता की फीस देने में असमर्थ है, तो उसे निःशुल्क पैरवी के लिए सरकारी अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्ज़ापुर की ओर से प्रदान किया जायेगा और किसी भी दिव्यांग जन के साथ अप्रिय घटना घटित होती है तो उन्हें उ०प्र० क्षतिपूर्ति योजना 2014 एवं रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत पात्रता के आधार पर योजना का लाभ प्रदान किये जाते हैं ,