मिर्ज़ापुर अपर जिला जज ने जिला कारागार का निरीक्षण कर पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपड़
मिर्ज़ापुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज लाल बाबू यादव ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार मिर्ज़ापुर का औचक निरीक्षण करते हुए कारागार में फलदार वृक्ष रोपड़ किया , इस दौरान कारागार के कार्यालय एवं अभिलेखों निरीक्षण किया , जेल में कुल 726 दोषसिद्ध व विचाराधीन बन्दी निरुद्ध पाये गये , निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज के साथ प्रभारी जेल अधीक्षक आशुतोष मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से प्रत्येक बैरकों में जाकर एक-एक बन्दियों से उनके स्वास्थ्य इलाज, दवा पेयजल, नियमानुसार नास्ता खाने व मुकदमें में पैरवी सम्बंधित जानकारी प्राप्त किया , किशोर बैरक में बालको के लिए शिक्षा व खेल कूद से सम्बन्धित सामग्री तथा शिक्षा परक एवं रोजगार परक शिविरों का आयोजन कराकर उन्हें प्रशिक्षित के लिए निर्देशित किया , साथ ही उन्होंने महिला बैरक में निरुद्ध महिला बन्दियों से व्यक्तिगत तौर पर सम्पर्क कर उनके समस्याओं को सूने और महिला जेल वार्डन को इसके लिए निर्देशित किये ,