मिर्ज़ापुर अपर जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित हो रहे कारखानों में सुरक्षा बचाव को लेकर किया बैठक
मिर्ज़ापुर अपर जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित कारखानों में सुरक्षा बचाव को लेकर बैठक करते हुए कहा कि कारखानों में दुघर्टना की स्थिति में सुरक्षा के बचाव के लिए मूल भूत सुविधाए सुनिश्चित कराये , मिर्ज़ापुर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में जिला संकट स्थित समूह के सदस्यों के साथ आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम बैठक किया गया , बैठक में संयोजक सदस्य , सहायक निदेशक कारखाना वाराणसी सुश्री अर्चना के द्वारा बैठक के एजेण्डा बिन्दु के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी , उन्होने जनपद में स्थापित कारखानाओं में अतिखतरनाक प्रकृति के कारखानें में भंडारित रसायनों एवं उत्पादित माल तथा कारखाने में स्थापित सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की गयी , अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि क्षेत्र में स्थापित बड़े औद्योगिक कारखानो में भंडारित रसायनों , उत्पाद के दौरान अपरिहार्य कारणो से होने वाले दुघर्टनाओं के बचाव एवं सुरक्षा के लिये निर्धारित मानक के अनुसार मूल भूत सूविधाए अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करायी जाय , उन्होने कहा कि जनपद के ‘‘आफ साइट’’ एवं आन साइट इमरजेंसी प्लान के सम्बन्ध में भी समिति के सदस्यों व कारखानाओं के प्रबन्धको को निर्देशित करते हुये कहा कि अतिशीघ्र अपात स्थिति से निपटने के लिए आफ साइड इमरजेंसी प्लान तैयार कर पेश किया जाय , ताकि जिला प्रशासन को सम्मिलित करते हुये कारखाने आनसाइड इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल भी कराया जा सकें , उन्होने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी संकट स्थिति समूह के गठन के दौरान जिला अग्निश्मन अधिकारी , मुख्य चिकित्साधिकारी , सम्बन्धित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को भी शामिल किया जाय , इस बैठक में अजय कुमार क्षेत्राधिकारी चुनार , अधिशासी अभियन्ता जल निगम संदीप सिंह , जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ बी0के0 सिंह , सम्भागीय परिवहन अधिकारी संतोष कुमार सिंह , सहायक अग्निश्मन अधिकारी सुभाष सिंह के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें ,